फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Goat Valley and Boiler Farm Scheme to connect more and more people

Pithoragarh News: गोट वैली और बॉयलर फार्म योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें

Sat, 14 Oct 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Goat Valley and Boiler Farm Scheme to connect more and more people
पिथौरागढ़ के विण में लाभ​र्थियों को चेक देते काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा। संवाद
पिथौरागढ़। जिले के नये पशुपालकों को गोट वैली से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। बॉयलर फार्म योजना से अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़कर कुक्कुट पालन के क्षेत्र को बढ़ावा दें। यह बात पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र बिण में निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजकीय कुक्कुट क्षेत्र बिण में निर्माणाधीन डीप लीटर और प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र का नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत तीन करोड़ की धनराशि से निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि इस प्रक्षेत्र से जनपद पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के किसानों को स्वरोजगार के लिए मुर्गी के चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रक्षेत्र में 1500 क्रॉयलर हैं जिनसे प्रतिदिन लगभग 800 अंडों का उत्पादन होता है। मंत्री ने कुक्कुट पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। वहां दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जोशी, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. लाल सिंह, डॉ. मोहन, डॉ. दीपा, डॉ. नितिका, डॉ. फरहीन, डॉ. वंदना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालकों को बांटे चेक
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्राम डुंगरी में भ्रमण के दौरान गोट वैली योजना के तहत चयनित छह पशुपालकों को ऋण के 30 हजार रुपये का चेक वितरित किए। उन्होंने पशुपालकों से योजना का लाभ लेकर उन्नत पशुपालक बनने की अपील की। वहां विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, क्षेत्र प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल, जिला पंचायत सदस्य दीपिका, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिमन कन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed