फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Glya Bld and buck-made attraction Cittl

गल्या बल्द और हिरन-चित्तल बने आकर्षण

Wed, 31 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 31 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Glya Bld and buck-made attraction Cittl
हिलजात्रा का मुख्य आकर्षण हिरन चित्तल - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से सटे बजेटी गांव में बुधवार को उल्लास के बीच हिलजात्रा उत्सव संपन्न हो गया। बजेटी के हिलजात्रा में गल्या बल्द और हिरन चित्तल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। अपरान्ह चार बजे से बजेटी के ऐतिहासिक मैदान में लोगों को आना शुरू हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जब हिलजात्रा के कार्यक्रम शुरू हुए तो लोग आस्था और उल्लास के साथ झूमने लगे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में केदार सेठी, नितेश कुमार, कै. दीवान सिंह वल्दिया, कमल सेठी, नलिन सेठी, मनोज देवलाल समेत कई लोगों ने सहयोग दिया। भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं अन्य लोग उत्सव देखने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि आठूं महोत्सव के समापन पर पिथौरागढ़ के कई गांवों में हिलजात्रा का आयोजन होता है।
विज्ञापन


इसमें पर्वतीय कृषि की झलक, पहाड़ का जनजीवन, सांस्कृतिक झलक दिखाने की कोशिश की जाती है। हिलजात्रा उत्सव में स्वस्थ मनोरंजन का भाव तो छिपा ही होता है, साथ में यह शिव और पार्वती की उपासना का लोक पारंपरिक तरीका भी है। हिमालयी क्षेत्र को शिव की भूमि माना जाता है। हर उत्सव में शिव के रूपों का ही पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमौड़ का हिलजात्रा महोत्सव कल
पिथौरागढ़। कुमौड़ की प्रसिद्ध हिलजात्रा दो सितंबर को होगी। एक सितंबर को महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या होगी, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। हिलजात्रा आयोजन समिति के गोपू महर, यशवंत महर ने बताया कि दो सितंबर को अपरान्ह तीन बजे से कुमौड़ के हिलजात्रा मैदान में उत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। कुमौड़ की हिलजात्रा में लखियाभूत मुख्य आकर्षण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed