{"_id":"647787bdd2fb189e370e7189","slug":"glaciar-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-47-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ग्लेशियर पिघलते ही पहाड़ी से अचानक फूट पड़ा झरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ग्लेशियर पिघलते ही पहाड़ी से अचानक फूट पड़ा झरना
Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 May 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बोंगलिंग ग्राम पंचायत के छह हजार फुट की ऊंचाई पर दिन में बर्फ पिघलने से एकाएक पहाड़ी से झरना फू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तापमान बढ़ते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। बोंगलिंग ग्राम पंचायत के छह हजार फुट की ऊंचाई पर दिन में बर्फ पिघलने से एकाएक पहाड़ी से झरना फूट पड़ा। कीड़ाजड़ी दोहन के लिए गए ग्रामीणों के ग्लेशियर से दूर होने के कारण काेई हादसा नहीं हुआ।
धारचूला के ग्राम पंचायत बोंगलिंग से 20 किलोमीटर दूर स्थित छह हजार फुट ऊंचे रक्सापुर बुग्याल में इन दिनों लोग कीड़ाजड़ी खोदने के लिए गए हैं। सोमवार को अचानक तेज धूप में ग्लेशियर पिघलने के बाद पहाड़ी से पानी का झरने फूट पड़े। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दूर से इस नजारे को देख रहे युवाओं ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सचेत किया। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण कुंवर सिंह ने बताया कि इन दिनों 100 से अधिक लोग कीड़ाजड़ी दोहन के लिए बुग्यालों में गए हैं। लगातार बारिश होने के कारण अब लोग गांव की ओर लौट रहे हैं।