फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give respect to those who work with Tilu Rauteli

तीलू रौतेली सम्मान काम करने वालों को दो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Give respect to those who work with Tilu Rauteli
पिथौरागढ़ में भाजपा सरकार का पुतला फूंकती महिला कांग्रेस। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस ने तीलू रौतेली सम्मान भाजपा के लोगों को दिए जाने के मामले में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जो लोग धरातल में काम कर रहे हैं, उनकी मेहनत को सरकार भूल गई।
विज्ञापन

रविवार को महिला जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने धरातल में काम करने वाली महिलाओं का अपमान किया गया है। भाजपा पार्टी की सेवा करने वाली महिलाओं और उनके पदाधिकारियों को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया गया। जो धरातल पर काम करने वाली महिलाओं के साथ अन्याय है। जिला पंचायत सदस्य अंजू लुंठी ने कहा भाजपा सरकार हमेशा से ही इस तरह के फैसले लेती आ रही है जो जनहित में सही नहीं होते हैं। कांग्रेस सरकार से मांग करती है वह इस तरह से महिलाओं का अपमान कर उनकी भावनाओं से खेलने का काम ना करें। पुतला दहन में सीता भारती, पुष्पा शर्मा, योगिता बिष्ट, भगवती जोशी, पुष्पा जोशी, दीपक तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed