{"_id":"657f3099e7c0c2527906429c","slug":"girls-presented-flute-playing-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-8101-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छात्राओं ने किया बांसुरी वादन का प्रस्तुतिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छात्राओं ने किया बांसुरी वादन का प्रस्तुतिकरण
Sun, 17 Dec 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में बांसुरी वादन का प्रस्तुतिकरण करतीं छात्राएं। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। लर्निंग कनेक्शन विद वर्ल्ड कार्यक्रम के तहत सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों को तीन माह से सप्ताहांत में ऑनलाइन माध्यम से बांसुरी वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रविवार को ज्योति देवेंद्रा सभागार में छात्र-छात्राओं ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। बांसुरी वादन की कक्षाओं को न्यू जर्सी (अमेरिका) से पावनी सुयाल टीम हिमालयन शेफर्ड और एमबीएफसी की सहायता से प्रशिक्षित कर रही हैं।
हिमालयन शेफर्ड के चंदन कुमार ने बताया कि देश-विदेशों में स्थित अन्य लोग जो पहाड़ में शिक्षा या अन्यत्र कार्यों से जुड़ना चाहते हैं उनके साथ मिलकर भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहां एसडीओ विद्युत विभाग गिरीश आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांगती, मनोहर टोलिया, संदीप बोरा, गणेश नेगी, प्रधानाचार्य हर्ष मोहन टोलिया, हिमांशु धर्मशक्तू, पवन कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद