फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girl's mutilated body found in forest 200 meters away from home

Pithoragarh News: घर से 200 मीटर दूर जंगल में मिला बच्ची का क्षत-विक्षत शव

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girl's mutilated body found in forest 200 meters away from home
तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग को लेकर बेड़ीनाग में एसडीएम और रेंजर का घेराव करते ग्
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड के चचरेत ग्राम पंचायत में तेंदुए का शिकार बनी चार साल की मासूम का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे घर से 200 मीटर दूर जंगल में मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए को मारने का आदेश जारी न होने तक शव उठाने से इन्कार कर दिया। प्रशासन के समझाने के बाद मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ग्राम पंचायत चचरेत के कलेत तोक में शंकर दत्त रुवाली और हेमा देवी की चार साल की बेटी राखी आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान तेंदुआ उसे उठाकर जंगल में ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची प्रशासन, वन विभाग और पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बच्ची का ढूंढा। रात करीब 11बजे बच्ची का क्षत विक्षत शव जंगल में मिला।
विज्ञापन


शुक्रवार को बेड़ीनाग सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने हमलावर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग को लेकर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और रेंजर चंदा महरा का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि आदेश जारी होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में अधिकारियों के समझाने पर परिजन बच्ची का शव ले गए। वहां जिला पंचायत सदस्य दिवाकर सिंह रावल, महेंद्र सिंह आदि थे। बाद में स्थानीय घाट पर बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।

इनसेट

चचरेत स्कूल तीन दिन के लिए बंद



बेड़ीनाग। तेंदुए के हमले में चार साल की बच्ची राखी की मौत के बाद ग्रामीण अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर और स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। इस घटना के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने एहतियात बरतते हुए प्राथमिक विद्यालय चचरेत को तीन दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रभावित परिवार को बीस लाख का मुआवजा देने की मांग

बेड़ीनाग। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए का शिकार बनी राखी के परिजनों को बीस लाख रुपये का मुआवजा देने, प्रभावित परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी देने, तेंदुए को मारने का आदेश देने के साथ ही शिकारी तैनात करने, प्रभावित गांव में पांच पिंजरे लगाने की मांग का ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बच्ची का पिता शंकर दत्त की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उनके घर में रात्रि प्रकाश के लिए बिजली का संयोजन तक नहीं है। इधर, वन विभाग ने 1,20,000 रुपये का चेक राखी के परिजनों को भेजा है। शेष सहायता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भेजी जाएगी। संवाद

चचरेत में लगाया पिंजरा

पिथौरागढ़। वन विभाग ने बेड़ीनाग के चचरेत गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही है। पिछले एक वर्ष में बेड़ीनाग में और गंगोलीहाट क्षेत्र में पांच तेंदुए पकड़े गए हैं। संवाद



चार माह में तेंदुए के हमले में गई दो मासूमों की जान

पिथौरागढ़। चार माह में कई जगहों पर तेंदुओं ने दो मासूमों को मार डाला। चचरेल की घटना से पूर्व मई में गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती में तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके एक हफ्ते बाद इसी गांव में तेंदुए ने बालक यश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसने लोहाघाट के पास दम तोड़ दिया। 2021 में कनालीछीना ब्लॉक में तीन महिलाओं को तेंदुए ने मार दिया। विण ब्लॉक के दिगतोली, कुसौली और डीडीहाट में तेंदुए की दहशत है।



कोट



तेंदुए की धमक वाले गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को अकेले जंगलों की ओर न जाने की नसीहत दी जा रही है। तेंदुए से हमले में मौत पर चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। -जीवन मोहन दगाड़े, प्रभागीय वनाधिकारी

बाक्स

यश के परिजनों को नहीं मिला अभी पूरा मुआवजा

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती में तेंदुए के हमले में मारे गए यश के परिजनों को अभी आधा मुआवजा ही मिला है। वन विभाग को अभी मृत बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही शेष मुआवजा दिया जाएगा। संवाद




बाक्स



लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का भेजा है प्रस्ताव

पिथौरागढ़। चंडाक में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व सेंट्रल जू अथॉरिटी को प्रस्ताव भेजा गया था। डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि उन्होंने इस मामले में जू अथॉरिटी के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र रेस्क्यू सेंटर बनाने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed