फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girl students preparing for board exams without teachers

Pithoragarh News: बिना शिक्षक बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहीं छात्राएं

Sun, 24 Dec 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 24 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl students preparing for board exams without teachers
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जीजीआईसी प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहा है। बोर्ड परीक्षा की तिथी नजदीक आ गई है। प्रवक्ताओं की कमी से विज्ञान वर्ग की बालिकाओं का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में कई साल से हिंदी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं। प्रवक्ताओं की कमी की वजह से बालिकाओं की संख्या घटती जा रही है। एक समय इस स्कूल में 250 से अधिक बालिकाएं थीं। प्रवक्ताओं की कमी की वजह से अब 166 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य का पद भी लंबे समय से रिक्त है।
विज्ञापन


इंटर में पढ़ने वाली 32 बालिकाएं पिछले इस साल चार विषयों की परीक्षा बिना अध्यापकों के देने के लिए मजबूर हैं। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी गई। शासन स्तर से नियुक्तियां होने पर पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रवक्ताओं की कमी से छात्राओं की संख्या पर असर पड़ा है। प्रवक्ताओं की कमी से एलटी शिक्षिकाएं इंटर की छात्राओं को पढ़ा रही हैं। - कुसुम जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्य राबाइंका डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed