फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Girl molested to apply Kovid vaccine in District Women's Hospital

जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाने आई युवती के साथ छेड़छाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Girl molested to apply Kovid vaccine in District Women's Hospital
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाने आई युवती के साथ एक मनचले ने सरेआम छेड़खानी कर दी। युवती के चिल्लाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने देव सिंह मैदान के पास से युवक को पकड़कर सिल्थाम चौकी को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में एक युवती कोविड वैक्सीन लगाने आई थी। भीड़ होने के कारण युवती भीड़ से कुछ दूरी पर खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। अचानक वहां आए एक मनचले युवक ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो युवक फरार हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने देव सिंह मैदान के पास से आरोपी युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को सिल्थाम चौकी पहुंचाया। यहां युवती ने आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की। उसने परिजनों को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम युवक को कोतवाली ले गई। बता दें कि नगर में अराजकता की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी युवक महेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर में इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed