फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC is adamant on making Devalthal the examination center

Pithoragarh News: जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र बनाने पर अड़े

Thu, 26 Dec 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
GIC is adamant on making Devalthal the examination center
पिथौरागढ़। जीआईसी देवलथल को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग पर थालगांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नजदीकी विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाना क्षेत्र के हर विद्यार्थी और अभिभावकों के हितों की अनदेखी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा नजदीक हैं। सीबीएसई ने इस बार देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। दो साल तक लगाकार परीक्षा केंद्र बनाकर इसे हटाना गलत है। ऐसे में क्षेत्र के बोर्ड परीक्षार्थियों को अन्य केंद्रों की दौड़ लगानी होगी। उन्हें किराये में कमरा लेकर इसमें जरूरी संसाधन जुटाने होंगे इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाने के सभी मानक पूरा करता है। चेतावनी देते हुए कहा फिर से इसे परीक्षा केंद्र घोषित नहीं किया गया तो क्षेत्र के सभी लोग आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में नीमा देवी, देवकी देवी, तुलसी देवी, गुड्डी बसेड़ा, मोहनी देवी, अनीता देवी, निवर्तमान प्रधान प्रदीप बसेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed