{"_id":"67b6250d8a12ad2c9e08ec18","slug":"giant-boulder-falls-on-poklane-operator-dies-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-124268-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पोकलेन पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, ऑपरेटर की गई जान; सड़क पर कटिंग करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पोकलेन पर गिरा भारी भरकम बोल्डर, ऑपरेटर की गई जान; सड़क पर कटिंग करते समय हुआ हादसा
Thu, 20 Feb 2025 12:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:41 PM IST
सार
पसमा-भागीचौरा सड़क के चौड़ीकरण में लगी पोकलेन मशीन के ऊपर बुधवार को विशालकाय बोल्डर गिर गया। इस घटना में चमोली निवासी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बोल्डर के नीचे दबी पोकलेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्कोट में पसमा-भागीचौरा सड़क के चौड़ीकरण में लगी पोकलेन मशीन के ऊपर बुधवार को विशालकाय बोल्डर गिर गया। इस घटना में चमोली निवासी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घंटों तक उसका शव पोकलेन के केबिन में फंसा रहा। किसी तरह कटर से केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि तल्लाबगड़ क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चौड़ा किया जा रहा है। इसी दौरान डुंगरा के पास रोड कटिंग के दौरान पोकलेन मशीन के ऊपर भारी भरकम पत्थर गिर गया। इस घटना में ऑपरेटर कमलेश रतूड़ी (20) निवासी नारंगी गांव चमोली गढ़वाल बोल्डर के नीचे दब गया और मशीन के अंदर फंसने से ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता डीपी पोखरिया ने पुलिस को दी जिस पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। विशालकाय बोल्डर के नीचे दबे पोकलेन मशीन में फंसे ऑपरेटर के शव को निकालने में पूरी टीम को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में किसी तरह दो घंटे बाद कटर की मदद से केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सीओ रावत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है।