{"_id":"665a0c30c4e444f4870b4d50","slug":"ghat-pumping-scheme-pipe-burst-under-the-house-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-113885-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मकान के नीचे फटा घाट पंपिंग योजना का पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मकान के नीचे फटा घाट पंपिंग योजना का पाइप
Fri, 31 May 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के भदेलवाड़ा में मकान से निकलता पानी। स्रोत : जल संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घाट पेयजल पंपिंग योजना का पाइप भदेलवाड़ा में एक मकान के नीचे फट गया। इसके चलते नगर की करीब 30,000 की आबादी को पानी से वंचित होना पड़ा। जल संस्थान की टीम लीकेज का पता करने में जुटी है। यदि जल्द ही लीकेज का पता नहीं चला तो नगर में पानी की विकट समस्या खड़ी हो सकती है। पानी का पाइप फटने से मकान को भी खतरा पैदा हो गया है।
नगरवासियों को पानी मुहैया कराने के लिए वर्ष 1975 में घाट पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई थी। 30 किमी से अधिक लंबी यह योजना 30 साल के डिजायन के हिसाब से बनाई गई थी। वर्तमान में इस योजना को 50 साल हो गए हैं। कई जगहों पर 300 एमएम लाइन के ऊपर मकान बन गए हैं।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व ऐंचोली में भी एक मकान के नीचे पानी लीक हो गया था जिसे ठीक करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब भदेलवाड़ा में योजना का पाइप फट गया है। मकान स्वामी के शयनकक्ष से रास्ता बनाकर पानी बाहर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि भवन स्वामी को अपने संसाधनों से क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने को कहा है। लीकेज होने से मकान को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन फटने से शुक्रवार को घाट से पानी पंप नहीं हो पाया। इसके चलते ऐंचोली, हनुमान मंदिर क्षेत्र, पियाना, पूल्ड आवास, निराड़ा, भदेलवाड़ा समेत कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही। उन्होंने बताया कि पानी आपूर्ति करने के लिए तीन टैंकर लगाए गए हैं। ऊपरी क्षेत्र के लोगों को पाइप के जरिये पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। आंवलाघाट योजना में भी सिंगल पंप से पानी मिल रहा है। योजना से महज 3.50 एमएलडी ही पानी मिल पाया। उन्होंने बताया कि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो नगर में पानी की विकट समस्या खड़ी हो सकती है।
पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए बना है प्रस्ताव
पिथौरागढ़। घाट पेयजल पंपिंग योजना 50 साल पुरानी हो गई है। पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए एडीबी के तहत 550 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। घाट से पीडब्ल्यूडी तक पूरी लाइन ही बदली जानी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि लाइन की शिफ्टिंग का प्रावधान किया गया है। संवाद