{"_id":"5cd1beafbdec22076a49956a","slug":"ghaayal-hone-par-bhee-diler-deveedatt-ne-tendue-ko-bhaagane-par-kiya-majaboor","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल होने पर भी दिलेर देवीदत्त ने तेंदुए को भागने पर किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल होने पर भी दिलेर देवीदत्त ने तेंदुए को भागने पर किया मजबूर
Tue, 07 May 2019 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 07 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवीदत्त
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में जानवर चरा रहे एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीण ने भी हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से काफी देर तक मुकाबला किया। तेंदुए ने ग्रामीण के सिर और शरीर पर पंजों से कई वार किए। ग्रामीण और तेंदुए की भिड़ंत देख रहे लोगों ने शोर मचाया और पीछे से तेंदुए पर पत्थर मारे। लड़ाई में खुद को कमजोर पड़ता देख तेंदुए ने खुद की जान बचानी बेहतर समझी और भाग गया। घायल ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत ओलीगांव के 43 वर्षीय देवीदत्त पुत्र नरोत्तम पांडे मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जानवरों को चराने के लिए जंगल की ओर ले जा रहे थे। अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने जानवरों के आगे चल रहे देवी दत्त पर हमला कर दिया। देवी दत्त हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गए। दोनों में काफी देर तक भिड़ंत होती रही। देवी दत्त पूरे दम से तेंदुए के हमले को नाकाम करते रहे फिर भी उनके सिर और शरीर पर तेंदुए ने अपने पंजे से कई घाव कर दिए। देवीदत्त के साथी रवि कुमार और रोशन सिंह ने शोर मचाया और तेंदुए पर पत्थर मारे तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।
हमले की सूचना पर गांव के लोग भी जंगल पहुंच गए। ग्राम प्रधान भगवान सिंह ने निजी वाहन से घायल देवी दत्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया। अस्पताल में जख्मी देवी दत्त का उपचार किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल का कहना है कि तेंदुए के हमले में जख्मी देवी दत्त को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।