फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   General Gathering of Vyapar Mandal in Pithauragarh

आम सभा में प्रत्याशियों ने व्यापारियों के हितों के लिए काम करने के किए वादे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
General Gathering of Vyapar Mandal in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर में व्यापार संघ चुनाव से पूर्व आयोजित आम सभा में उपस्थित व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। 26 जून को प्रस्तावित पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल चुनाव से पूर्व शुक्रवार को आम जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों ने व्यापारी हित में काम करने के वादे कर वोट मांगे। सभी व्यापारियों ने मुख्य रूप से बाहरी फेरी व्यापारियों के कारण प्रभावित हो रहे व्यापार पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुभाष चौक में व्यापार मंडल की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष सौन, तपन रावत और दीपक जोशी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी अजय रावत, कैलाश जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी भावना नगरकोटी, भावना लोहनी और दीप्ति बिष्ट, महासचिव प्रत्याशी रोहित चौहान, राम लाल वर्मा रामू, संयुक्त सचिव प्रत्याशी हरीश धामी, कमलेश चंद, मोहम्मद शादाब और कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश महर, कपिल पांडेय, महिमन जोशी ने अपनी बात रखी और व्यापारियों से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सभी उम्मीदवारों ने लगातार प्रभावित हो रहे व्यापार पर चिंता जाहिर। प्रत्याशियों ने नगर क्षेत्र के व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करने, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले फेरी व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने, मेलों और प्रदर्शनियों में बाहरी व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्य करने की बात कही। व्यापारियों ने लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार और मॉल खुलने से छोटे व्यापारियों को हो रहे नुकसान को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जनक जोशी के संचालन में आयोजित आम सभा में व्यापार मंडल के संरक्षक शिवराज सिंह, जिलाध्यक्ष पवन जोशी, भूपेंद्र माहरा, नवल किशोर रावल, महेश मखोलिया, शमशेर सिंह महर, नम्रता बोहरा सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

3800 मतदाता करेंगे 16 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला
पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। 26 जून को होने वाले चुनाव में 3800 पंजीकृत व्यापारी इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

व्यापार संघ की आम सभा में उपस्थित जिला व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद

व्यापार संघ की आम सभा में उपस्थित जिला व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed