{"_id":"6585c644f94d0f1c760f22e7","slug":"gave-training-to-women-in-dairy-farming-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8326-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिलाओं को दिया डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिलाओं को दिया डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण
Fri, 22 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से ग्राम पंचायत पौण में महिलाओं को 10 दिनी डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। संस्थान की फैकल्टी और प्रशिक्षण की संयोजक बसंती खड़ायत और आरसेटी के निदेशक निखिलेश जोशी ने प्रतिभागियों को प्रेरणादायक वीडियो दिखाकर, खेल, कहानियों के माध्यम से लक्ष्य निर्धारण, चुनौतियों का समाधान, प्रभावशाली संवाद, समय प्रबंधन एवं उद्यमशील व्यक्ति की क्षमताओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर पवन पांडेय ने महिलाओं को पर्वतीय क्षेत्र में पाली जाने वाली उन्नत नस्ल के दुधारू पशु, उनके रख रखाव, चारे की उपयुक्त व्यवस्था, पशुओं में होने वाले रोगों के लक्षण, घरेलू इलाज, पशु बीमा की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान आंचल डेयरी बिण का स्थलीय भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेखा वल्दिया, द्वितीय स्थान चंद्रा वल्दिया और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कविता को सम्मानित किया गया।
-- -