फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Garhwal Heroes Delhi and Punjab Police in Jalandhar semifinals

गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस जालंधर सेमीफाइनल में

Fri, 23 Jun 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Heroes Delhi and Punjab Police in Jalandhar semifinals
गढ़वाल हीरोज और पंजाब पुलिस के बीच रोमांचक खेल का नजारा - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस जालंधर की टीम ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट-2017 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस जालंधर के बीच मुकाबला बराबर रहा। उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और आरसीएफ कपूरथला की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आखिरी लीग मैच में शुक्रवार को बीएसएफ जालंधर ने यूनियन बैंक मुंबई को 2-0 से हराया।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीएसएफ जालंधर और यूनियन बैंक मुंबई के बीच हुआ। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में भी यूनियन बैंक की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के स्टार खिलाड़ी एंड्रयू ने कई बेहतरीन मूव बनाए, लेकिन साथी खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा पाए। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में बीएसएफ के बंटी सिंह ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर बाद डी में यूनियन बैंक के खिलाड़ी ने बीएसएफ के खिलाड़ी को बाधा पहुंचाई। रेफरी ने बीएसएफ को पेनाल्टी किक दे दी। बंटी सिंह ने पेनाल्टी किक को गोल में बदल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। यूनियन बैंक की टीम कोई गोल न सकी। हार के बावजूद यूनियन बैंक के खेल को दर्शकों की खूब सराहना मिली। मुख्य निर्णायक रोहित थे। मुख्य अतिथि गांधी विद्यापीठ के प्रबंधक ललित पंत थे।
विज्ञापन


गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच हुआ मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में भी जबरदस्त खेल देखने को मिला। गढ़वाल हीरोज के कैप्टन धीरज जंगपांगी, टीम के नाइजेरियन खिलाड़ी चार्ल्स और अजी डैमी के खेल ने सभी को प्रभावित किया। दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा। मुख्य निर्णायक प्रीतिमय धारा थे। आंखों देखा हाल खेल उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी डायरेक्टर खेल डा. धर्मेंद्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लुंठी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुम्मर के धीरज कर रहे गढ़वाल हीरोज दिल्ली का नेतृत्व
वर्ष 2015 के ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट की उप विजेता टीम गढ़वाल हीरोज के कप्तान धीरज जंगपांगी मुनस्यारी के दुम्मर गांव के मूल निवासी हैं। दिल्ली आडिट विभाग में कार्यरत धीरज फुटबाल के विकास के लिए पिथौरागढ़ में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहते हैं कि पिथौरागढ़ ने देश के फुटबाल को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। पिथौरागढ़ के महान फुटबालर स्वर्गीय त्रिलोक सिंह बसेड़ा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। धीरज कहते हैं कि पिथौरागढ़ के लोगों की फुटबाल के प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। कहते हैं पिथौरागढ़ में वर्ष 2011 से हो रही ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता इस खेल के विकास में मददगार साबित होगी। नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का रुझान फुटबाल की ओर होगा। उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। धीरज कहते हैं कि उनकी पूरी टीम पिथौरागढ़ के फुटबाल के माहौल से प्रभावित है।

आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
पहला सेमीफाइनल गढ़वाल हीरोज दिल्ली और आरसीएफ कपूरथला दोपहर 1 बजे
दूसरा सेमीफाइनल यूएससी पिथौरागढ़ और पंजाब पुलिस शाम 3 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed