{"_id":"58122fb84f1c1bac52bc3191","slug":"gangolihat-made-with-166-points-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"166 अंक लेकर गंगोलीहाट बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
166 अंक लेकर गंगोलीहाट बना ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय खेलों में पदक प्राप्त खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में 166 अंकों के साथ गंगोलीहाट ओवरऑल चैंपियन बना। 139 अंक के साथ विण दूसरे और 106 अंक के साथ कनालीछीना तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग की क्रास कंट्री में विकासखंड विण और रिले दौड़ में बेड़ीनाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में धारचूला की सुनीता, ऊंची कूद में कनालीछीना की भावना बोरा, गोला फेंक में गंगोलीहाट की नीलम जेठा, जूनियर बालिका वर्ग की तार गोला प्रतियोगिता में गंगोलीहाट की ज्योति, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मुनस्यारी की सुनीता और 400 मीटर दौड़ में गंगोलीहाट की मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग के तार गोला में कनालीछीना के विनोद चंद, पोलवाल्ट में गौरव सिंह ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग की 800, 400, 200 मीटर दौड़ में विण के हिमांशु लाखा और बालिका वर्ग की 100, 200, 400 मीटर दौड़ में दीक्षा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। सब जूनियर बालक वर्ग की 100, 200 और 600 मीटर दौड़ में कनालीछीना के दीपांशु कुमार और बालिका वर्ग में मुनस्यारी की सुनीता ने प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। सीनियर बालिका वर्ग में गंगोलीहाट की भावना ने गोला, भाला और चक्का फेंक में प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डा. हरीश बोहरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया और खेल समन्वयक आनंद रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। संचालन राजेंद्र पाठक, सदानंद भट्ट, भुवन उप्रेती ने किया। इस अवसर पर महेश उपाध्याय, मनीष जोशी, नितिन उप्रेती, पंकज रावत, भूपेंद्र चौहान, जया बिष्ट, किशोर आदि मौजूद थे।