{"_id":"6522feb791dc70e378053e44","slug":"gadhabhoj-in-kumaon-collage-pithoragarh-news-c-8-1-hld1018-240326-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गढ़भोज दिवस पर दी पारंपरिक फसलों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गढ़भोज दिवस पर दी पारंपरिक फसलों की जानकारी
Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट के निर्देशन में गढ़भोज दिवस पर पोषण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। वनस्पति विज्ञान के प्रभारी डॉ. जेएन पंत, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. कंचन भंडारी ने स्थानीय फसल और वनस्पतियों की जानकारी दी। बीएड संकाय में स्थानीय खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने गहत, मडुवा, बाजरा आदि से बने पोषक भोज्य पदार्थ बनाकर सबको परोसे। वहां डॉ. ममता जोशी, डॉ. ललित सिंह रावत, डॉ. दीपा पंत, डॉ. मनोज कुमार आदि रहे।
विद्यार्थियों को बताए मोटे अनाज के फायदे
टनकपुर/बनबसा/पाटी (चंपावत)। टनकपुर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनुपम तिवारी ने किया। प्राध्यापक डॉ. एसके कटियार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. अब्दुल शहीद, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. विमल जोशी, डॉ. विजय डालाकोटी, डॉ. किरन आदि ने मोटे अनाज के फायदे बताए। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने आंगन की मिट्टी अमृत कलश में एकत्र की।
बनबसा महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. भूप नारायण दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. शशिप्रकाश सिंह, डॉ. सुधीर मलिक ने गढ़भोज का महत्व बताया। वहां निबंध प्रतियोगिता भी हुई। पाटी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को डॉ. प्रवीण पांडे, अल्का आर्या ने मोटे अनाज के फायदे बताए। डॉ. ऋतु, डॉ. शिवानी कर्नाटक और जगत सिंह बिष्ट ने स्थानीय फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता में छात्रा हिमानी, रजनी, पायल गहतोड़ी, दीया, तनुजा, कृतिका, सरिता, सोनिया आदि थे।