फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fund For Devlopment in Pithauragarh

दो साल में मुख्यमंत्री पलायन योजना के लिए मिली 43 करोड़ की राशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fund For Devlopment in Pithauragarh
Fund For Devlopment in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए चार विकासखंडों में दो साल में 43 करोड़ से अधिक लागत से कार्य किए गए। 2020-21 में 192.756 और 2021-22 में 254.80 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिले, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 61 लाख अधिक है।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के लिए शासन से विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो वित्तीय वर्ष में बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट विकासखंड के लिए 43 करोड़ से अधिक की राशि मिल चुकी है।
विज्ञापन

2020-21 वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य संबंधी 35 कार्यों के लिए 1.43 करोड़, कृषि कार्यों के लिए छह कार्यों के लिए 1.9 करोड़, उद्यान विभाग को आठ कार्यों के लिए सात करोड़, पशुपालन विभाग के 12 कार्यों के लिए 1.9 करोड़, लघु सिंचाई विभाग को छह कार्यों के लिए चार करोड़, गंगोलीहाट में विकास कार्यों के लिए 1.5 करोड़, बेड़ीनाग में एक कार्य के लिए 1.5 करोड़, शिक्षा विभाग को पांच लाख की राशि अवमुक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021-22 में गंगोलीहाट में 12.7 करोड़, बेड़ीनाग में 11.6 करोड़, मूनाकोट में सात लाख, कनालीछीना में तीन लाख रुपये की लागत से कृषि पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य, उद्योग संबंधी कार्य किए जाने हैं।

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत 2021-22 में शासन से मिली राशि को अवमुक्त कर कार्यदायी संस्थाओं को ट्रांसफर कर दिया गया है। योजना के तहत चार विकासखंडों में रोजगार और विकासपरक कार्य किए जाने हैं। - आशीष पुनेठा, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed