फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fun Folk Dances Presented at the Youth Festival

युवा महोत्सव में पेश किए मनमोहक लोकनृत्य

Tue, 18 Dec 2018 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 18 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fun Folk Dances Presented at the Youth Festival
धारचूला में युवा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में एक दिनी विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


युवा महोत्सव में महिला मंगल दल बूंदी, रोंगकांग, कुटी, गुंजी, गर्ब्यांग, ज्योति पांगू और धारपांगू की महिलाओं ने  पारंपरिक वेशभूषा में रं गीतों में मनमोहक लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए। रोशनी बोनाल, गणेश मर्तोलिया और अंकित दताल ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से स्थानीय महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।  
विज्ञापन


लोकनृत्य में रोंगकांग, बूंदी, गुंजी की महिला मंगल दल और लोकगीत में रोशनी बोनाल, गणेश मर्तोलिया, अंकित दताल का चयन किया गया। ब्लाक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि चयनित महिला मंगल दल आगामी 21 दिसंबर को जिला महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यायक मंडल की भूमिका एडीओ उद्यान वीरेंद्र पांडेय और राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह गुंज्याल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी सोहन लाल वर्मा ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत नंदन सिंह नगन्याल, बीडीसी सदस्य मनोज नगन्याल, विजय गर्ब्याल, ग्राम प्रधान गुंजी अर्चना गुंज्याल, बूंदी की लक्ष्मी रायपा, कुटी की सरिता कुटियाल, गर्ब्यांग की पुष्पा गर्ब्याल, गोपाल गर्ब्याल, देवकी गर्ब्याल, बिंदू रौंकली और अंजू रौंकली सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed