फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   frontier district Mobile network facility

Pithoragarh News: दूरस्थ गांवों में मिलेगी नेटवर्क की सुविधा

Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
frontier district
Mobile
network facility
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दूरस्थ गांवों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शीघ्र ही मिलेगी। इससे ग्रामीणों को दूरदराज रहने वाले रिश्तेदारों से बात करने में आसानी होगी। दूरस्थ गांवों में सौ से अधिक स्थानों पर टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में मोबाइल नेटवर्किंग की समीक्षा बैठक हुई। जिले के दूरस्थ गांव बूंदी, मिलम, सेला, बिल्जु सहित सौ से अधिक स्थानों पर बीएसएनएल और निजी कंपनी के माध्यम से नेटवर्किंग सुविधा को सुधारने के लिए टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। निजी कंपनी की ओर से बैठक में प्रतिभाग कर रहे अधिकारी ने बताया कि जनपद अंतर्गत 16 साइट पर टावर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


बताया कि सेला, बूंदी में जमीन नहीं मिल रही है। इस पर डीएम ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी के साथ जाकर स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि धारचूला के 10 और आर्मी क्षेत्र के 15 स्थानों पर टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व से ही जिले की आठ तहसीलों में 60 स्थानों पर बीएसएनएल के माध्यम से फोर-जी टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी टावर लगाए जाने प्रस्तावित हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed