{"_id":"650f211d93eaef4cc20099fd","slug":"fraud-is-happening-in-the-name-of-investing-in-crypto-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4927-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्रिप्टो में निवेश के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्रिप्टो में निवेश के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी
Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्रिप्टो में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी हो रही है। पिछले दो माह में पुलिस के पास क्रिप्टो में इनवेस्ट के चार मामले आए हैं। पुलिस ने लोगों से क्रिप्टो में सोच समझकर इनवेस्ट करने और ठगी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
क्रिप्टो के नाम पर ठगी करने वाले लोग टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर लोगों से किसी भी उत्पाद के नाम पर इनवेस्ट करने को कह रहे हैं। शुरुआत में इनवेस्ट के नाम पर लोगों को अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। इसके बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा इनवेस्ट करने को कहा जा रहा है।
लोग लालच में बहुत ज्यादा इनवेस्ट कर दे रहे हैं और उनके साथ धोखाधड़ी हो जा रही है। पिथौरागढ़ में एक युवक से क्रिप्टो में इनवेस्ट नाम पर चार लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ऐसे ही अन्य तीन मामलों में ठगी की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से क्रिप्टो और शेयर बाजार में सोच समझकर ही इनवेस्ट करने की अपील की है।
विज्ञापन
कोट
क्रिप्टो और शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को बिना सत्यता जाने बगैर इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के साथ ठगी हो रही है तो वह साइबर सेल या पुलिस थाने में शिकायत कर सकता है। - मनोज पांडेय, प्रभारी साइबर सेल पिथौरागढ़।