फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arresting in Fraud Case in Pithauragarh

Pithoragarh: गैंग बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 07:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Apr 2023 07:23 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में 18 लोगों के खिलाफ गैंग बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Arresting in Fraud Case in Pithauragarh
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पिथौरागढ़ में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले पुलिस ने ग्राम रजगोड़ा खोली, कन्यूरा पट्टी, पोस्ट भातड़ निवासी प्रकाश उपाध्याय (46) को थल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 420, 406, 506, 120 बी आईपीसी और तीन यूपीआईडी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। एक व्यक्ति को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में 18 लोगों के खिलाफ गैंग बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

जब्त पासपोर्ट वापस दिलाए

फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट ने होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर जब्त किए पासपोर्ट को पीड़ितों को वापस दिलाए। पिथौरागढ़ निवासी निलेश सिंह ने फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को सौंपे पत्र में आरोप लगाया था कि एमएमडी, देवराज वीजा सेंटर रुद्रपुर ने होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके और साथी के मूल पासपोर्ट मंगवाए लेकिन नौकरी नहीं दी। पासपोर्ट वापस करने पर दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पर फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट के प्रभारी एसआई मनोज पांडेय ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्ट वापस दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed