{"_id":"59610a014f1c1bb5568b45cf","slug":"fourth-party-also-completed-kailash-parikrama","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दल ने भी कैलाश परिक्रमा पूरी की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दल ने भी कैलाश परिक्रमा पूरी की
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
गुंजी में यात्रियों को रास्ते की स्थिति की जानकारी देते आईटीबीपी के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के चौथे दल ने भी कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की परिक्रमा पूरी कर ली है। शनिवार को छठे दल के यात्रियों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सभी यात्री आगे की यात्रा के लिए स्वस्थ पाए गए। छठे दल के यात्रियों को गुंजी में आईटीबीपी के अधिकारियों ने लिपुलेख तक के रास्ते की स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार तिब्बत में मौजूद यात्रा के चौथे दल ने अपनी कैलाश परिक्रमा पूरी कर ली है। दल के सभी 53 यात्री परिक्रमा पूरी कर काफी खुश हैं। अभी यह दल तिब्बत के कुंगू नामक स्थान पर है। दो दिन के बाद यह दल भारत पहुंचेगा। वहीं यात्रियों का पांचवां दल तिब्बत में तकलाकोट से दार्चिन पहुंच गया है।
विज्ञापन
छठे दल के सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुंजी में स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। तीसरा यात्रा दल वापसी में आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। सातवें दल के यात्री पैदल पड़ाव सिर्खा पहुंच गए हैं। सभी यात्री स्वस्थ हैं। हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ है।
विज्ञापन