फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four jhulapul closed for 48 hours before voting

मतदान से 48 घंटे पहले चार झूलापुल बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four jhulapul closed for 48 hours before voting
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद करते एसएसबी कर्मी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
तीसरे चरण के मतदान से 48 घंटे पहले भारत-नेपाल की सीमा में स्थित 4 अंतराष्ट्रीय झूलापुलों में आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे के आदेश पर सोमवार शाम पांच बजे एसएसबी ने धौरचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और रावती नाला में बने झूलापुल बंद कर दिए। ये सभी झूलापुल अब 16 अक्तूबर को मतदान समाप्ति के समय शाम 5 बजे खुलेंगे।

अन्य दिनों शाम 6.30 बजे झूलापुल बंद होते हैं। 15 और 16 अक्तूबर को झूलापल बंद होने से पुलों से आवाजाही नहीं होगी। पुलों से आवाजाही न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रत्येक चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों को मतदान से 48 घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। 11वीं बटालियन एसएसबी के इंचार्ज उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आपात स्थिति जैसे कि किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल लाना हो तो उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर झूलापुलों को खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed