फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four injured when the vehicle of tourists returning after visiting Adi Kailash fell into a ditch

Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल; हेलीकॉप्टर से भेजा ऋषिकेश एम्स

Thu, 23 May 2024 07:19 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 May 2024 07:19 PM IST
सार

आदि कैलाश दर्शन के बाद लौट रहे पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हेली से ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Four injured when the vehicle of tourists returning after visiting Adi Kailash fell into a ditch
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग में कुटी- ज्योलिंगकांग सड़क में हरिद्वार से आदि कैलाश दर्शन के बाद लौट रहे पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें हेली से ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। एक घायल की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में आदि कैलाश दर्शन के बाद लौट रहा पर्यटकों का टाटा हेरियर वाहन संख्या यूके 08ए एक्स 8200 अनियंत्रित होकर कुटी से एक किमी आगे अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में रंजू (44), संदीप रोहिला (44), अवनीश कुमार (45) और पूजा सिंह (42) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस और आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के जवानों ने उन्हें खाई से निकालकर दूसरे वाहनों से गुंजी पहुंचाया। हादसे में रंजू, पूजा और अवनीश को अधिक चोटें आई हैं। हादसे की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद हेलीकॉप्टर भेजा गया। इसके बाद तीन घायलाें को हेलीकॉप्टर से एम्स भेजा गया। चौथे घायल संदीप रोहिला की स्थिति सामान्य है। उन्हें गुंजी से सड़क मार्ग से धारचूला भेजा गया है। 
विज्ञापन


सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के कुटी इंचार्ज इंस्पेक्टर राम प्रताप के नेतृत्व में 9 जवान और पुलिस के चौकी इंचार्ज जगत सिंह और ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट परमिंदर सिंह ने बताया की सभी यात्री आदि कैलाश की यात्रा कर वापस आ रहे थे।

ये पढ़ें- Haldwani: दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर...पुलिस को मिले हैं इनपुट

सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि तीन घायल पर्यटकों को हेली से ऋषिकेश भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घायल पर्यटक हरिद्वार में मेडिकल कर्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed