फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four candidates left the battle, now a political battle between 42

चार प्रत्याशियों ने छोड़ा रण, अब 42 के बीच सियासी जंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four candidates left the battle, now a political battle between 42
Four candidates left the battle, now a political battle between 42
पिथौरागढ़/लोहाघाट/चंपावत। दो जिलों की तीन विधानसभा सीटों से चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर रण छोड़ दिया है। डीडीहाट विधानसभा सीट से दो, गंगोलीहाट से एक और चंपावत विधानसभा सीट से एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद छह विधानसभा क्षेत्रों से 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। चंपावत, धारचूला और पिथौरागढ़ से किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में अब नाम वापसी के बाद 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें धारचूला सीट में आठ, डीडीहाट व पिथौरागढ़ में सात-सात और गंगोलीहाट में छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सीट 43-डीडीहाट में नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवार अंकित भंडारी और आम आदमी पार्टी के अशोक मेहता ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस सीट पर अब सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा सीट 45- गंगोलीहाट के लिए भी सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट पर अब छह उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

लोहाघाट में सोमवार को तुलसी बिष्ट ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद लोहाघाट और चंपावत विधानसभा सीटों से सात-सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची
धारचूला विस क्षेत्र
कांग्रेस- हरीश धामी
भाजपा- धन सिंह धामी
आप- नारायण सोराड़ी
उक्रांद- रमेश थलाल
बसपा- गोविंद राम
सपा-मंजू देवी
निर्दलीय-कैलाश पांगती
निर्दलीय- जीवन सिंह ठाकुर
डीडीहाट विस क्षेत्र
भाजपा- बिशन सिंह चुफाल
कांग्रेस- प्रदीप पाल
उक्रांद- गोविंद सिंह
आप- दीवान सिंह मेहता
सपा- सुरेंद्र सिंह गुरुंग
निर्दलीय- अनिल सिंह
पिथौरागढ़ विस क्षेत्र
भाजपा- चंद्रा पंत
कांग्रेस- मयूख महर
आप- चंद्र प्रकाश पुनेड़ा
सपा- विरेंद्र सिंह
बसपा- खुर्शीद अहमद
आजाद पार्टी- कार्तिक टम्टा
निर्दलीय- नितिन मारकाना
गंगोलीहाट विस क्षेत्र
भाजपा- फकीर राम
कांग्रेस- खजान चंद्र
उक्रांद- हरि प्रसाद
आप- बबीता चंद्र
बसपा- रेखा
सपा- बल राम
चंपावत विस क्षेत्र
कांग्रेस-हेमेश खर्कवाल।
भाजपा-कैलाश गहतोड़ी।
आप-मदन सिंह महर।
बसपा-राकेश चंद्र वर्मा।
सपा-मोहम्मद हारून।
निर्दलीय-जगदीश भट्ट।
निर्दलीय-दीपक बेलवाल।
लोहाघाट विस क्षेत्र
कांग्रेस-खुशाल सिंह अधिकारी।
भाजपा-पूरन सिंह फर्त्याल।
आप-राजेश बिष्ट।
सपा-निसार खान।
निर्दलीय-हिमेश कलखुड़िया।
निर्दलीय-धीरज लडवाल।
निर्दलीय-प्रकाश सिंह धामी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed