फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Foundation day of R Kalyan Sanstha celebrated with pomp

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया रं कल्याण संस्था का स्थापना दिवस

Sun, 19 May 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Foundation day of R Kalyan Sanstha celebrated with pomp
धारचूला में रं कल्याण संस्था के स्थापना दिवस पर जानकारी देते संरक्षक अशोक नबियाल। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था का 35वां स्थापना दिवस स्थानीय शाखा में धूमधाम से मनाया गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अशोक नबियाल, बुजुर्ग महिमन ह्यांकी, हरक सिंह बुदियाल, दौलत फकलियाल और जीवन रोंकली ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान पारंपरिक दलंग, अक्षत से पूजन किया गया। पूजन के बाद संस्था गीत दानकी दैतोला और शगुन गीत गाए गए।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष दीपक रोंकली ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन करते हुए पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि पिछले दिनों दुर्घटना में खाद्य निरीक्षक पुष्कर बोनाल के साथ ही दरमा के तीन लोगों के साथ हुए हादसे के कारण इस बार झांकी और स्टेज कार्यक्रम नहीं किए गए। पूर्व संरक्षक अशोक नबियाल ने कहा कि संस्था अपने समाज को मजबूत करने के साथ ही सरकार की लोकहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और रोजगार के लिए युवाओं को प्रेरित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष दीपक रोंकली ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रं समाज के लोगों को एकजुट करना, युवाओं को अपनी रं संस्कृति के प्रति जागरूक करना और दारमा, चौदास, व्यास घाटी के 35 गांवों के लोगों का विकास करना है। उन्होंने संस्था को मजबूत करने के लिए सभी लोगों से ओपीआई (वार्षिक आय का एक प्रतिशत) जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के दिल्ली, देहरादून, बरेली, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ समेत विभिन्न शाखाओं में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समन्वयक राम सिंह ह्यांकी, हरीश गुंज्याल, वीरेंद्र नबियाल, भागेश्री देवी, भागीरथी ह्यांकी, देवकी गर्ब्याल, मोती गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, श्वेता नबियाल, सुरमा, सुनीता खैर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed