फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Found 13 of the 11 families ration Grgia

गर्जिया के 11 परिवारों को 13 साल से नहीं मिला राशन

Mon, 13 Apr 2015 12:33 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गर्जिया के 11 परिवारों को 13 साल से सरकारी सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल रहा है। इन लोगों के राशन कार्ड अस्कोट से जौलजीबी शिफ्ट तो कर दिए लेकिन, विभाग राशन आवंटित नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

2002 में गर्जिया के फकीर अहमद पुत्र रहीमतुल्ला, जमीर अहमद पुत्र रहीमतुल्ला, शंकर राम पुत्र कालू राम, हर्ष बहादुर पाल पुत्र भूप बहादुर, कमान बहादुर पुत्र भूप बहादुर, कर्ण बहादुर पुत्र भूप बहादुर, रण बहादुर पुत्र भूप बहादुर, खीम सिंह पुत्र आन सिंह समेत 11 लोगों ने अस्कोट दूर होने के कारण राशन कार्ड जौलजीबी हस्तांतरित कर वहीं से राशन देने की मांग की। जिस पर विभाग ने इन लोगों के नाम अस्कोट से हटाकर सरकारी सस्ते गल्ले की जौलजीबी स्थित दुकान से तो जोड़ दिए लेकिन इन लोगोें को जौलजीबी से राशन नहीं मिला। जौलजीबी के सस्ता गल्ला विक्रेता देवेंद्र सिंह बसेड़ा का कहना है कि गोदाम से इनके नाम का राशन आवंटित नहीं रहा है। गर्जिया के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह बसेड़ा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इन परिवारों जौलजीबी सस्ता गल्ले की दुकान से राशन आवंटित करने की मांग की है। विधायक विशन सिंह चुफाल, सांसद प्रतिनिधि ललित लुंठी ने राशन  न मिलने को गंभीर लापरवाही बताया है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन का कहना है कि मामले की पड़ताल की जाएगी, इन लोगों को राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed