फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former soldier Kathayat, who fought two wars for the country, passed away

Pithoragarh News: देश के लिए दो युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक कठायत का निधन

Tue, 08 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Kathayat, who fought two wars for the country, passed away
पूर्व सैनिक आनंद सिंह कठायत। फाइल फोटो। संवाद 
थल (पिथौरागढ़)। वर्ष 1965 और 1971 में पाकिस्तान की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक आनंद सिंह कठायत का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

थल के तुर्गोली निवासी पूर्व सैनिक आनंद सिंह कठायत ने देश के लिए दो युद्ध लड़े। पाकिस्तान के साथ हुए दोनों युद्धों में उन्होंने दुश्मनों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। 20 साल की सेवा के दौरान उन्हें सेवा, संग्राम और भारतीय स्वतंत्रता जयंती मेडल से नवाजा गया। मंगलवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रामगंगा नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

उनके पुत्र हीरा सिंह कठायत ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद भट्ट, पूरन सिंह भैसोड़ा, दान सिंह बसेड़ा, कुंवर सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह, भानी चंद, भवान सिंह, मनोहर सिंह आदि ने दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed