फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former soldier Hoshiar Singh involved in Operation Orchid passes away

Pithoragarh News: ऑपरेशन आर्चिड में शामिल पूर्व सैनिक होशियार सिंह का निधन

Thu, 04 Jul 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Hoshiar Singh involved in Operation Orchid passes away
पूर्व सैनिक होशियार सिंह कार्की।
पिथौरागढ़। जनपद के लेलू (वड्डा) निवासी पूर्व सैनिक होशियार सिंह कार्की का उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल बरेली पर निधन हो गया है। पूर्व सैनिक संगठन ने दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

18 कुमाऊं रेजीमेंट में रहे पूर्व सैनिक होशियार सिंह ने लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर के मुश्किल कार्य क्षेत्र में सेवाएं दी थीं। उन्होंने ऑपरेशन आर्चिड नागालैंड और श्रीलंका में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेवानिवृति के बाद वह संगठन में सक्रिय तौर से जुड़े थे। रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र दीपक कार्की ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या पर पूर्व सैनिक संगठन पहुंचे। संगठन के कैप्टन प्रताप इगराल ने पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के वड्डा क्षेत्र संयोजक सूबेदार मेजर भूपेंद्र सिंह, मूनाकोट क्षेत्र संयोजक कै. दीवान सिंह, आनंद सिंह, गंगा सिंह, भूपेंद्र सिंह बोरा, हरि नंदन, हेमंत चौहान, जीत सिंह गोबाड़ी, विक्रम सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, परमानंद भट्ट, उमेद चंद, भीम सिंह, एमसी भट्ट आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed