फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest will develop in Munsiyari with Miyawaki technology

Pithoragarh News: मुनस्यारी में मियावाकी तकनीक से विकसित होगा जंगल

Thu, 14 Nov 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Forest will develop in Munsiyari with Miyawaki technology
पिथौरागढ़। जिले में घटते वन क्षेत्र को फिर से विस्तार देने की मुहिम शुरू हो गई है। अब जापान की मियावाकी तकनीक से जंगल विकसित हो रहे हैं। उत्तराखंड वन अनुसंधान ने मुनस्यारी में इस तकनीक से 0.16 हेक्टेयर दायरे में जंगल विकसित किया है। खासियत यह है कि जंगल में स्थानीय प्रजाति के पेड़-पौधे मौजूद हैं।
विज्ञापन




मुनस्यारी में उत्तराखंड वन अनुसंधान केंद्र ने जुलाई 2021 में मियावाकी तकनीक से जंगल विकसित करने का काम शुरू किया। इसका सुखद परिणाम सामने आया है। वर्तमान में यहां 0.16 हेक्टेयर दायरे में इस तकनीक से विकसित जंगल में हरे-भरे पेड़-पौधे लहलहा रहे हैं।
विज्ञापन


बुरांश, थुनैर, बांज, कठभोज, अखरोट, किलमोड़ा, घिघांरू, चिल्ल, देवदार, पदम, उतीस सहित 40 प्रजातियों के पेड़-पौधों से यह जंगल विकसित किया गया है।



वन दरोगा प्रदीप जोशी ने बताया कि मियावाकी तकनीक कम समय में जंगल विकसित करने की एक तकनीक है जो बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस तकनीक से अन्य क्षेत्रों में जंगल विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कम समय में विकसित किया जा सकता है वन

पिथौरागढ़। जंगलों में पौधों को विकसित होने में लंबा समय लगता है। मियावाकी तकनीक से सिर्फ 10 से 15 वर्षों में ही जंगल विकसित किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में पौधों की वृद्धि 10 गुना अधिक तेजी से होती है। तैयार वन भारी बारिश में भी मिट्टी को बहने से रोकने का काम करता है। इसकी वजह पेड़-पौधों को एक-दूसरे के बेहद करीब विकसित करना है इनकी जड़ मिट्टी को जकड़े रखती है।



यह है मियावाकी तकनीक

पिथौरागढ़। माना जाता है कि जापान के पर्यावरणविद् डॉ. मियावाकी ने यह तकनीक विकसित की। इसकी खासियत यह है कि संबंधित जमीन पर वहीं की स्थानीय वनस्पति को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि अनुकूल आबोहवा, जलवायु, मौसम व मृदा इन पौधों के विकास में मददगार बन सके। इसमें पौधों की बढ़वार तेजी से होती है और इनके मरने की संभावना बेहद कम हो जाती है। इस तकनीक में पहले गड्ढे खोदकर कुछ महीने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। बाद में उसमें दालों, गोबर और भूसे से बनी जैविक खाद डालकर पौधरोपण होता है। संवाद




-----

पिथौरागढ़ के प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि मुनस्यारी में मियावाकी तकनीक का पहला प्रयोग किया गया, इसका परिणाम भी अच्छा मिला है। कम ऊंचाई वाले इलाकों में इस तकनीक से मिश्रित प्रजाति के जंगल विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed