{"_id":"680fb848440c05acf702a082","slug":"forest-fire-reached-the-door-of-god-in-didihat-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127175-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में भगवान के दर तक पहुंची जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में भगवान के दर तक पहुंची जंगल की आग
Mon, 28 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सिराकोट की पहाड़ी पर जंगल में लगी आग। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर से सिर्फ तीन किमी दूर सिराकोट मंदिर के पास जंगल वनाग्नि की चपेट में है। जंगल में लगी आग से मंदिर को भी खतरा पैदा हो गया है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है लेकिन देर शाम तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी थी।
प्रसिद्ध सिराकोट मंदिर के पास जंगल में बीते रविवार को आग लग गई थी। हवा के साथ आग फैलते हुए मंदिर के नजदीक पहुंच गई है। आग से दो हेक्टेयर से अधिक दायरे में वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है लेकिन हवा और पहाड़ी पर तीखी चढ़ाई होने से कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं पमस्यारी के मल्ला दूनी में भी जंंगल तीन दिन से जल रहा है। जंगल से लपटें और धुंआ उठ रहा है लेकिन वन विभाग घटना से अब तक अनजान है। जंगलों में आग लगने से क्षेत्र में फैला धुआं लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। लोग आंखों में जलन की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो बुजुर्गों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है। अब तक इस फायर सीजन में 10 हेक्टेयर से अधिक जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
कोट
सिराकोट की पहाड़ी में जंगल की आग बुझाने टीम भेजी गई है। पहाड़ी पर तीखी चढ़ाई होने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। - सुरेंद्र रावत, रेंजर, डीडीहाट