फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithoragarh

शीतकाल में भी धधक रहे हैं पिथौरागढ़ के जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithoragarh
रई धनौड़ा के जंगलों में दो दिन पूर्व लगी आग(फाइल ) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। फायर सीजन के शुरू होने में अभी तीन माह से अधिक समय है लेकिन जिले के जंगल शीतकाल में ही धधकने लगे हैं। जिस कारण वन संपदा के साथ-साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में शीतकाल में अभी तक कनालीछीना, बेड़ीनाग, रई, नैनीसैनी के जंगलों में आग लगने की चार घटनाएं सामने आई हैं। इससे कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग इन घटनाओं के सामने आने के बाद भी सक्रिय नहीं दिख रहा है। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि आग की सूचना मिलने पर टीम मौके पर जाकर आग पर काबू पाती है। लोगों का कहना है कि शीतकाल में आग की घटनाओं के बढ़ने के बाद भी वन विभाग संभावित स्थानों पर गश्त नहीं कर रहा है जिस कारण लगातार आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। बता दें कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण फायर सीजन 2020 में आग की घटनाओं में काफी कमी देखी गई।
विज्ञापन

जंगली जानवरों के शिकार के लिए तो नहीं लगाई जा रही है आग
पिथौरागढ़। शीतकाल में पिथौरागढ़ के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। शिकारी छुपे हुए जंगली जानवरों को बाहर निकालने और रात में ठंड से बचने के लिए जंगलों में आग लगाते हैं। 2019 में शिकारियों ने पंचाचूली की तलहटी पर आग लगा दी थी। जिसके बाद वन विभाग ने आग पर बमुशिकल काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फायर टीम को सक्रिय कर दिया है। वनों में आग लगाना अपराध है। यदि कोई जंगलों में आग लगाते पकड़ा गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed