{"_id":"6068a5168ebc3e59123147e5","slug":"forest-fire-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld420417165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना अस्पताल और भाटकोट में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना अस्पताल और भाटकोट में धधकी आग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के भाटकोट में आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अग्निशमन विभाग के लिए शनिवार को भागदौड़ करनी पड़ी। दोपहर करीब 1:36 बजे फायर स्टेशन सेना अस्पताल के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर टीम ने दो हॉज फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया, लेकिन आग का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण दूसरा वाहन भी बुलाना पड़ा।
इसके बाद टीम ने आग को कर्मचारियों के बैरक के नजदीक पहुंचने से रोक दिया। टीम में लीडिंग फायरमैन आन सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह, चालक पुष्कर सिंह, फायरमैन भूपाल राम, तरुण सिंह, सौरभ कुंवर, विनोद सिंह मेहरा, चालक दीपक रावल शामिल रहे। इधर दोपहर ढाई बजे नगर के भाटकोट में जल संस्थान की टंकी के चारों तरफ आग लगने की सूचना अग्निशमन टीम को मिली।
सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आबादी की ओर बढ़ रही आग वन विभाग के कर्मियों की मदद से बुझाई। आग बुझाने में फायर स्टेशन प्रभारी लीडिंग फायरमैन नरेंद्र प्रसाद, चालक पुष्कर सिंह, फायरमैन तरुण सिंह, विनोद सिंह मेहरा, सुजीत काला शामिल रहे।