{"_id":"5810dd6e4f1c1b2f77bc3fc8","slug":"foreign-leave-indigenous-embrace","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ’
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वदेशी अपनाओ रैली में शामिल स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या भारती के विद्यालयों के बच्चों ने बुधवार को नगर में विशाल रैली निकाली और ‘विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ’ के नारे लगाए। संकल्प लिया कि सिर्फ दिवाली में ही नहीं, वरन हमेशा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चे पहले रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां पर युवा कवि ललित शौर्य ने विदेशी सामान खरीदने से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नुकसान की जानकारी दी। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी ने कहा कि स्वदेशी भाव अपनाना ही सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति है। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने कहा कि हर बच्चा अपने परिवार के लोगों को विदेशी खासकर चीन निर्मित सामान नहीं खरीदने को प्रेरित करें। छात्र हिमांशु मेहता ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
इसके बाद रैली रामलीला मैदान से सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम, बैंक रोड, घंटाकरण होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर इसका समापन किया गया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी उमाकांत पंत, खुशाल सिंह नेगी, कौशलेश त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी, त्रिलोकीनाथ तिवारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
वहीं, मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने भी स्वदेशी अपनाओ के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली। रैली के दौरान विदेशी सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने की अपील की। प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने कहा कि इस समय पूरे देश में विदेशी सामान का बहिष्कार करने का माहौल बना है।