फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   For years, migrants have been planting to make the barren land green.

सालों से बंजर पड़ी भूमि को हरा भरा करने के लिए रोपाई लगा रहे प्रवासी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
For years, migrants have been planting to make the barren land green.
रोपाई लगाकर खेत को हरा भरा करते ग्रामीण। संजू पंत डीहीहाट - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी (संवाद) डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सालों पहले नौकरी की तलाश में महानगर गये उत्तराखंडी परिवार कोरोना के कारण अपने गांव लौटकर अब खेती बाड़ी में ही अपना भविष्य तलाश करने लगे है।
विज्ञापन
डीडीहाट विकासखंड के कौली गराली, भड़ गांव, चौबाटी, देवीसूना, किरौली, खेतार कन्याल सहित 50 से अधिक गांव में कोरोना के कारण हजारों की संख्या में लोग महानगरों की नौकरी छोड़कर अपने गांव आ गये है। इस बीच कई कंपनियों में ताले लगने के कारण पहाड़ के कई युवा बेरोजगार हो गए हैं। गराली गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह कन्याल बताते है कि उनके गांव में ही 70 से 100 लोग अपने परिवार के साथ वापस आ गए है। अब सालो से बंजर पड़ी अपनी जमीन को पहले जोतने के बाद अब उसमें रोपाई लगाकर उसे हरा भरा कर रहे है। दिल्ली के होटल में काम करने वाले हरीश कुमार कहते है कि कोरोना के कारण अब वह वापस दिल्ली न जाकर अपने घरों में रहकर खेती करके अपना जीवन निर्वहन करना चाहते है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग को प्रवासी लोगों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed