{"_id":"64f4a77bfd34d0d5c9049d64","slug":"football-match-in-thal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-4042-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सत्याल गांव लायंस ने गंगोलीहाट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सत्याल गांव लायंस ने गंगोलीहाट को हराया
Sun, 03 Sep 2023 09:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
थल स्थित मिनी स्टेडियम में मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। शिव नगरी चैंपियंस फुटबाल ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सत्याल गांव लायंस की टीम ने महाकाली क्लब गंगोलीहाट को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में खेले जा रही प्रतियोगिता में गंगोलीहाट की टीम शुरू से ही हावी होकर 3-2 से आगे थी। खेल के अंतिम 15 मिनट में सत्याल गांव के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने लगातार चार गोल दाग कर मैच ही पलट दिया।
सत्यालगांव की ओर से पहला व चौथा गोल करन बिष्ट ने व दूसरा गोल अंशु लोहनी ने फ्री किक से किया। निखिल सौन ने तीन गोल किए। गंगोलीहाट की ओर से पहला गोल विक्रम बोरा ने, दूसरा गोल आत्मघाती गोल हुआ जबकि तीसरा गोल राहुल बोरा ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शिव भूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत, उपाध्यक्ष गौरव दीप वर्मा, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय और सचिव महेश पाठक ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी संदीप मोहन, लाइनमैन नीरज कुमार और लक्ष्मण सिंह रहे। आंखों देखा हाल राघव कुमार ने सुनाया।
डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव नौ को
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध चंपावत राजकीय डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव नौ सितंबर को होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर ने बताया कि वार्षिकोत्सव के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई तैयारी की जा रही है।