{"_id":"64da6e32632cfb3a7a0767f6","slug":"football-match-in-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3231-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेमीफाइनल में पहुंचा धारचूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेमीफाइनल में पहुंचा धारचूला
Mon, 14 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में गोल करने के लिए संघर्ष करती धारचूला और अल्मो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में डीएफसी धारचूला की टीम ने एएफसी अल्मोड़ा को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
धारचूला और अल्मोड़ा के बीच खेले गए फुटबाल मुकाबले में दोनों टीम पहले हाफ तक गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद खेल के 10 मिनट में धारचूला के सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने पहला गोल किया। पांच मिनट बाद अल्मोड़ा के राइट साइड फॉरवर्ड खिलाड़ी सूरज सिंह ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। खेल के अंतिम समय और अतिरिक्त मिले समय में भी दोनों टीम गोल नहीं कर सकी। इसलिए पेनल्टी शूटआउट में अल्मोड़ा के आखिरी खिलाड़ी ने पेनल्टी शॉट गोल पोस्ट से बाहर डाल दी। मैच धारचूला ने 6-5 से जीत लिया। मैच के रेफरी संतोष नित्वाल, लाइनमैन दीपक कुमार, संदीप कुमार रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष गुड्डू पाठक, महासचिव चंदन चंद, योगेश पानू, राजा जोशी, अमित चंद, प्रमोद पानू आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
जीआईसी खेल मैदान में हो रही लोहाघाट कप सीजन-2 फुटबाल प्रतियोगिता
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के जीआईसी मैदान में लोहाघाट कप सीजन-2 फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें सोमवार को बीबीसी ने कलीगांव को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से भी दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि शिक्षक जीवन राय और बृजेश ढेक ने मैच का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ में 15वें मिनट पर बीबीसी के रजत सामंत ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में बीबीसी के संगम ढेक ने गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। खेल के 25वें मिनट में कलीगांव की टीम के अनिल बोहरा ने पेनल्टी शूट में गोल दागकर बढ़त को कम किया लेकिन इसके कुछ ही देर बाद बीबीसी के संगम ने दूसरा गोल दागकर कर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। अजय ढेक रेफरी, बहादुर सामंत, प्रवीण ढेक लाइनमैन रहे। आयोजन में सुनील पुजारी, रोहन राय, विजय, आशु आदि सहयोग कर रहे हैं।