फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Football: HD Khetbharad won the final

फुटबाल : एचडी खेतभराड़ ने जीता फाइनल

Fri, 18 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Football: HD Khetbharad won the final
थल में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जेएचडी खेतभराड़ के ​खिलाड़ी। संव
थल (पिथौरागढ़)। थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जेएचडी खेतभराड़ ने नित्वाल स्पोर्ट्स को 3 -1 से हराकर ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन

शुक्रवार को फाइनल मैच में पहले हाफ में दोनों टीम ने दमदार खेल दिखाया। पहला गोल खेल के दस मिनट में खेतभराड़ के फॉरवर्ड खिलाड़ी कप्तान माही धामी ने किया। नित्वाल स्पोर्ट्स के लक्ष्मण सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मध्यांतर के बाद 45 वें मिनट माही धामी और 55 वें मिनट में ऋतिक चंद ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को खिताबी जीत दिला दी। मैच में रेफरी संतोष नित्वाल, लाइनमैन निक्का कुमार और गौरव रावत थे। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेतभराड़ के सेंटर फॉरवर्ड ऋतिक चंद और श्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार नित्वाल स्पोर्ट्स के ध्रुव रावत को दिया गया।
विज्ञापन

फेयर प्ले का पुरस्कार केकेसी गोल की टीम को दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, संरक्षक गजेंद्र सिंह गंगू, नारायण रावत, बसंत लोहनी, सुनील गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल पंत, क्लब के अध्यक्ष गुड्डू पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed