फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fly Big Flight in Nainisaini

Pithoragarh News: फ्लाई बिग कंपनी की फ्लाइट के लिए 25 के बाद करें बुकिंग

Sun, 09 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fly Big Flight in Nainisaini
फ्लाई बिग कंपनी के पेज पर पिथौरागढ़ नैनीसैनी अंकित। संवाद
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से जल्द ही फ्लाई बिग कंपनी का 20 सीटर विमान पंतनगर और देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। यह सेवा शुरू होने से देहरादून का घंटों का सफर एक घंटे में तय हो जाएगा। फ्लाई बिग कंपनी ने टिकट बुकिंग के लिए अपनी वेबसाइट लाॅन्च कर दी है। लोग https://flybig.in/book पर जाकर 25 जुलाई के बाद टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

सीमांत के लोग लंबे समय से सरकार से 20 सीटर विमान संचालित करने की मांग कर रहे थे। अब जल्दी ही लोगों की यह मांग पूरी होने जा रही है। विमान में 1500 रुपये अतिरिक्त देकर अपने लिए अतिरिक्त जगह भी बुक करा सकते हैं। विमान में अपने साथ हैंडबैग में सात किलो और चेक इन के दौरान 15 किलो का सामान भी यात्री ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि कंपनी की वेबसाइट शुरू हो गई है। मौसम ठीक रहा तो 25 जुलाई के बाद पिथौरागढ़ और देहरादून के लिए फ्लाई बिग का विमान यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



थकावट भरे सफर से मिलेगी निजात

पिथौरागढ़। विमान सेवा शुरू होने से सीमांत के लोगों को घंटों के थकावट भरे सफर से राहत मिलेगी। लोग पिथौरागढ़ से 18 घंटे का बस का सफर तय कर देहरादून पहुंचते हैं। वहीं विमान में उनकी यात्रा सिर्फ एक घंटे में ही पूरी हो जाएगी। पिथौरागढ़ से पढ़ाई और इलाज के लिए जाने लोगों के लिए फ्लाई बिग कंपनी का विमान बड़ी राहत देगा।



मार्च 2020 में रन-वे पर फिसल गया था विमान

पिथौरागढ़। सरकार ने उड़ान योजना के तहत वर्ष 2018 में हेरिटेज एविएशन के नौ सीटर विमान से सेवा शुरू की थी। यह सेवा मुश्किल से एक साल भी नियमित नहीं चल पाई। मार्च 2020 में रन-वे पर विमान के फिसल जाने के बाद विमान सेवा ठप हो गई। अक्तूबर 2021 से पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हुई जो पिछले साल से बंद चल रही है। इसमें किराया काफी महंगा होने से कम ही लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed