{"_id":"64f4cc701de7c187770b1347","slug":"flood-control-in-botadi-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-1656-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बौतड़ी को नौ माह में मिलेगी बाढ़ से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बौतड़ी को नौ माह में मिलेगी बाढ़ से निजात
Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के बौतड़ी क्षेत्र को अगले नौ महीनों में बाढ़ से निजात मिल जाएगी। सिंचाई विभाग इस क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के बंदोबस्त कर रहा है। इससे आबादी वाले क्षेत्रों के साथ ही खेत-खलिहानों के किनारे हो रहा भूकटाव भी रुक सकेगा।
सरयू नदी के किनारे बसा बौतड़ी का समूचा इलाका खेती के लिए बेहद अनुकूल है लेकिन इस इलाके में भूकटाव से हर साल फसल को भारी नुकसान होता है। अब सरयू नदी के किनारे बसे घाटी वाले बौतड़ी क्षेत्र की बाढ़ का इलाज हो जाएगा। यहां सिंचाई विभाग नाबार्ड मद से 164 लाख रुपये से बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध बनाएगा। सिंचाई विभाग के एएई अमित उप्रेती का कहना है कि गांव में 250 मीटर लंबे सीमेंट और कंक्रीट के ब्लॉक बनाए जाएंगे। इससे बरसात में हर साल बाढ़ से होने वाले भूकटाव और फसलों को होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी।
लधिया और क्वैराला के चूका क्षेत्र में इस बार फिर होगा खनन
टनकपुर (चंपावत)। इस बार चूका क्षेत्र में फिर से खनन शुरू होगा। इसके लिए क्वैराला में दो और लधिया नदी में सात लाॅट चिह्नित की है, जो पांच साल के लिए आवंटित होगी। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने ई-टेंडर से नीलामी की कार्रवाई शुरू कर दी है। नीलामी में शामिल होने के लिए ठेकेदार भी तैयारी में जुट गए हैं। शासन की बेवसाइट पर अपलोड विज्ञप्ति में 20 सितंबर तक निविदा मांगी गई है।
विज्ञापन
शारदा और चल्थी में होने वाले खनन के अलावा शासन ने दो साल पहले रिवरट्रेनिंग के तहत लधिया के चूका क्षेत्र में भी खनन के ठेके आवंटित किए थे, जिसके बाद निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मोटर मार्ग से खनिज की निकासी हुई। बाद में सड़क का निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी ने निर्माणाधीन मार्ग से खनिज निकासी पर आपत्ति लगाई तो पिछले वर्ष टेंडर आवंटित नहीं हुए। अब शासन ने फिर लधिया के चूका क्षेत्र से खनन को मंजूरी दी है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने 30 अगस्त को चिह्नित लॉट की ऑनलाइन नीलामी के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह निविदा 21 सितंबर को खाेली जाएगी। खनन के लिए लधिया के दियूरी में तीन, मोस्टा, रियासीबमन, क्वैराला में दो-दो लॉट चिह्नित किए गए हैं।