{"_id":"5e53fda88ebc3ef3c52fc595","slug":"five-towers-of-bsnl-and-batti-gul-of-nursing-college-pithoragarh-news-hld374946186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के पांच टॉवर और नर्सिंग कालेज की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के पांच टॉवर और नर्सिंग कालेज की बत्ती गुल
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बिजली बिलों का बकाया वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है। बीएसएनएल के पांच टॉवरों और नर्सिंग कॉलेज की बिजली बकाया जमा नहीं करने पर काटी गई है।
ऊर्जा निगम को घरेलू उपभोक्ताओं और सरकारी कार्यालयों से 5.32 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है। विभाग ने बकाया जमा नहीं करने पर दिसंबर में 282, जनवरी में 304 और फरवरी में अब तक 526 कुल 1112 कनेक्शन काटे गए। कनेक्शन काटने के बाद घरेलू और कुछ सरकारी विभागों ने बकाया जमा कर दिया।
अभी भी उपभोक्ताओं पर 2.83 करोड़ रुपये का बकाया है। ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि सर्किट हाउस पर अभी 2.50 लाख रुपये का बकाया है। बीएसएनएल पर 20 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। बकाया नहीं देने पर कनालीछीना, जाजरदेवल, चंडाक, गंगोलीहाट और धरमघर के टॉवरों की बिजली पांच दिन पहले काटी गई है। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेज पर 85 हजार रुपये का बकाया है। बकाया नहीं देने पर वहां की बिजली भी काटी गई है। बकाया वसूलने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। ईई गर्खाल ने असुविधा से बचने के लिए बकाएदारों से शीघ्र बिजली बिलों का भुगतान करने का अनुरोध किया है।