फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five thousand tourists reached Munsiyari to celebrate the new year

नये साल का जश्न मनाने मुनस्यारी पहुंचे पांच हजार पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five thousand tourists reached Munsiyari to celebrate the new year
मुनस्यारी के बेटुलीधार में थर्टी फर्स्ट पर पहुंचे पर्यटक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/ मुनस्यारी। नए साल का जश्न मनाने के लिए मुनस्यारी में पांच हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद मुनस्यारी के होटल, होम स्टे और पर्यटक आवास गृह पूरी तरह पैक हो गए हैं। पर्यटक खलियाटॉप पहुंचकर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर को मुनस्यारी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खलियाटॉप 300 से अधिक पर्यटक पहुंचे। 60 पर्यटक खलियाटॉप में टेंट लगाकर रहेंगे। दोपहर तक पर्यटकों के खलिया की ओर जाने का क्रम जारी था। खलिया में पर्यटक गृह के संचालक सुरेंद्र पवार ने बताया कि सुबह से ही पर्यटकों की काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटक डांडाधार, बेटुलीधार, पातलथौड़ सहित कई अन्य स्थानों पर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों के लिए होम स्टे और होटलों में स्थानीय व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जिन्हें पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद होटल स्वामियों में खुशी की लहर है। होटल एसोसिएशन के पूरन पांडेय का कहना है कि बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का तापमान गिर गया है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग के चौकोड़ी में बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के पर्यटक स्थल चौकोड़ी में बड़ी संख्या में पर्यटक 31 दिसंबर और नए साल का जश्न मनाने पहुंचे हैं। होटल स्वामी पर्यटकों को तमाम सुविधाएं दे रहे हैं। बेहतर सुविधाएं मिलने के बाद पर्यटक काफी खुश है।

मंदिरों और जंगलों में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोग
पिथौरागढ़। 31 दिसंबर और नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग मंदिरों और युवा साथी जंगलों में पहुंच रहे हैं। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पुलिस प्रशासन की टीम शांति व्यवस्था बनी रही है। इसके लिए चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा वर्षांत मनाने चंडाक क्षेत्र में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed