फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Five lakh bridge collapsed in eight months

आठ माह में ध्वस्त हो गया पांच लाख का पुल

Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Five lakh bridge collapsed in eight months
बलुवाकोट के तल्लागांव में ध्वस्त पुलिया - फोटो : अमर उजाला

बलुवाकोट ग्राम पंचायत में हुई घपलेबाजी की परतें खुलती जा रही है। ग्राम पंचायत में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्लान (बीएडीपी) के तहत मिले पांच लाख रुपये की लागत से बना पुल मात्र आठ महीने में ही ध्वस्त हो गया। घटिया काम का मामला अगस्त 2017 में गांव के लोगों ने प्रशासन के सामने उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


बलुवाकोट ग्राम पंचायत के तल्लागांव के नाले पर पुलिया निर्माण के लिए वर्ष 2015-16 में बीएडीपी मद से पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए। विकासखंड कार्यालय को कार्यदायी संस्था बनाया गया। ग्राम पंचायत ने पुल का निर्माण किया। फरवरी 2017 में पुल बनकर तैयार हुआ। छह माह बाद ही अगस्त में पुल में दरार आने लगी। 18 अगस्त 2018 को तल्लागांव के लोगों ने डीएम को लिखे पत्र में जानकारी दी कि पुल में दरार आ गईं हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और अक्तूबर 2017 में पुल ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


बलुवाकोट ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने वाले परिवर्तन संगठन के रोहित खाती कहते हैं कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए आया धन सरकारी कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की बंदरबांट की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि घपलेबाजी की जांच रिपोर्ट डीएम के पास पहुंच गई है। मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपशिष्ट प्रबंधन के 13 कूड़ादानों का पता नहीं
बीएडीपी मद से वर्ष 2015-16 में बलुवाकोट ग्राम पंचायत में 16 अपशिष्ट प्रबंधन कूड़ादान बनने थे। 25 फरवरी को हुई जांच के दौरान सामने आया कि 16 में से मात्र 3 कूड़ादान बने हैं। बाकी के 13 कूड़ादानों का अब तक पता नहीं है।


जांच रिपोर्ट में जो भी बिंदु सामने आए हैं, उनके अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बलुवाकोट के मामले में कार्रवाई होगी। -सी रविशंकर, जिलाधिकारी, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed