फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First party to Kailash Yatra, reaching Derapuk

डेरापुक पहुंचा कैलाश यात्रा का पहला दल

Sat, 23 Jun 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Sat, 23 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
First party to Kailash Yatra, reaching Derapuk
यात्रा पूरी कर लौटे छोटा कैलाश यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल शनिवार को चीन के डेरापुक पहुंच गया है। यात्री रविवार को डेरापुक से करीब 25 किमी की पैदल यात्रा कर जुनज्युपू पहुंच कैलाश की परिक्रमा शुरू करेंगे। यात्रा में शामिल सभी 58 यात्रियों में कैलाश की परिक्रमा को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। दूसरे दल के यात्री नाभीढांग पहुंच गए हैं जबकि तीसरे दल के यात्री गुंजी में उच्च हिमालयी क्षेत्र के वातावरण के अनुकूल खुद को बनाने में लगे हुए हैं।  

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहले दल के यात्री दार्चिन से डेरापुक पहुंच गए हैं। यात्री रविवार को डेरापुक से जुनज्यूपू की करीब 25 किमी की यात्रा करेंगे। इसी के साथ पहले दल की कैलाश परिक्रमा शुरू हो जाएगी। दूसरे दल के यात्री आईटीबीपी के कमांडो दस्ते, चिकित्सकीय और संचार टीम के साथ शनिवार को सुबह तीन बजे कालापानी से नाभीढांग को रवाना हुए। यात्री सुबह 10.30 बजे नाभीढांग पहुंच गए। रविवार को सुबह यात्री नाभीढांग से लिपुपास को रवाना होंगे।
विज्ञापन


लिपुपास में यात्रियों को चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द कर आईटीबीपी की टीम वापस गुंजी लौट आएगी। तीसरा दल अभी गुंजी में है। रविवार को यात्री नाभीगांव पहुंचेंगे। सोमवार को नाभी से लौटने के बाद यात्री मानसरोवर वन में पौध रोपण करेंगे। इसके बाद यात्रियों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छोटा कैलाश का दूसरा दल वापस लौटा  
पिथौरागढ़। छोटा कैलाश की यात्रा पर गया दूसरा दल वापस लौट आया है। यात्रियों का शनिवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। यात्रियों ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र का मौसम इस समय काफी खुशनुमा बना हुआ है। उन्हें यात्रा करने में बेहद रोमांच का अनुभव हुआ। दल में 17 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान दल के समन्वयक राजेंद्र सिंह, प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, पंचम सिंह, अजय धामी, हर सिंह आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed