फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   First black fungus case found in frontier

सीमांत में मिला पहला ब्लैक फंगस का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
First black fungus case found in frontier
पिथौरागढ़। जिले में ब्लैक फंगस का पहला मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पीड़ित व्यक्ति को फंगस का टीका लगाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। व्यक्ति को चार दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन से उसके गाल में सूजन आ रही थी। जिसके बाद उसका सिटी स्कैन कराया गया। जिसमें उसके ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति के दो दिन से गाल में सूजन आ रही थी। इसके बाद सोमवार को उसका सिटी स्कैन कराया गया। जिसमें उसके शरीर में ब्लैक फंगस होने की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास इसका टीका उपलब्ध नहीं है। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि सेना अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर एमफ्रोटोसिन टीका मंगाया गया है। उसे टीका लगाने के बाद तुरंत ही हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। पीड़ित व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। जो तीन-चार दिन से अस्पताल में भर्ती था। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर संक्रमित मरीजों पर नजर रखी जा रही है। यदि ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं तो टीका मंगाया जाएगा। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed