{"_id":"5b2e86ed4f1c1bc96b8b7cef","slug":"fire-in-the-vehicle-s-vehicle-burnt-the-luggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के वाहन में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के वाहन में लगी आग, सामान जला
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के पलेटा के पास सेना के ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ से धारचूला जा रहे सेना के वाहन में आग लगने से वाहन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह धारचूला जा रहा सेना का वाहन जैसे ही कनालीछीना से 12 किमी दूर पलेटा के पास पहुंचा तो वाहन में आग लग गई। वाहन में अकेला चालक ही सवार था। चालक वाहन से कूद गया और सेना मुख्यालय को घटना की जानकारी दी। सेना मुख्यालय पिथौरागढ़ से सेना के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जाजरदेवल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में ग्रीश आइल के दो सौ लीटर के चार ड्रम और कुछ अन्य सामान था। ग्रीश आइल के साथ ही वाहन में रखा सारा सामान, तिरपाल और वाहन का एक पिछला टायर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की टीम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नारायण सिंह बिष्ट, चालक कैलाश चंद्र, गौरव सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद, सुजीत आदि शामिल थे। जाजर देवल थाने के उप निरीक्षक हेम तिवारी ने बताया कि सेना ने इस मामले में रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।