{"_id":"5adcc1464f1c1b330a8b5fa4","slug":"fire-brigade-in-the-jungles-of-dhungtali-and-separa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुंगातोली और अलगड़ा के जंगलों में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुंगातोली और अलगड़ा के जंगलों में धधकी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बलुवाकोट
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अलगड़ा के जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट के सल्याड़ी (ढुंगातोली) के जंगल में रविवार दोपहर आग लग गई, इससे कई हेक्टेयर जंगल जल गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी रही। वन विभाग ने अराजक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाने की आशंका जताई है। इधर, देवलथल क्षेत्र के अलगड़ा के वन पंचायत के जंगल में भी जबर्दस्त आग लगी है।
विज्ञापन
बलुवाकोट के सल्याड़ी का आरक्षित वन रविवार दोपहर करीब दो बजे अचानक धू-धू कर जल उठा। सड़क से 3 किमी दूरी पर स्थित जंगल से काला धुआं उठने लगा। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने कई हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे। शाम छह बजे तक जंगल के एक हिस्से की आग पर काबू लिया गया था, लेकिन अब भी जंगल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में है। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग से करीब ढाई हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आग जानबूझकर लगाई गई है। आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि देर रात तक ही आग बुझ पाएगी।
विज्ञापन
इधर, देवलथल क्षेत्र में अलगड़ा भगवती मंदिर को जाने वाले रास्ते पर वन पंचायत के जंगल में भी रविवार को आग लग गई। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, हरीश सिंह, मनोज भट्ट, किशोर भट्ट, हयात सिंह, हरवंश ज्याला समेत कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। शाम तक आग नहीं बुझ पाई थी।
विज्ञापन