फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire breaks out in Salmora forest, spreads to hotel, causing panic

Pithoragarh News: सल्मोड़ा के जंगल में धधकी आग, होटल तक पहुंचने से अफरातफरी

Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Salmora forest, spreads to hotel, causing panic
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बारिश और बर्फबारी थमते ही जंगल धधकने लगे हैं। जंगल की आग होटल तक पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर सर्विस की टीम ने बमुश्किल आग को बुझाकर बड़ी घटना होने से बचाया। पूरी घटना से वन विभाग घटना से अनजान रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जाजरदेवल थाने से 20 मीटर दूर चीड़ के जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में पिरूल में आग इतनी तेजी से भड़की कि पास में संचालित एक होटल के नजदीक पहुंच गई। होटल के चारों तरफ आग की लपटें देख वहां तैनात कर्मियों में अफरातफरी मच गई। यहां ठहरे लोग भी कमरों से बाहर निकल गए। होटल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस और होटल कर्मियों की सूचना पर फायर सर्विस की टीम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दमकल वाहन से पानी डालकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में वन संपदा को लाखों का नुकसान पहुंचा है। धारचूला हाईवे के किनारे जंगल से आग की लपटें और धुआं उठता रहा लेकिन जंगलों की सुरक्षा के दावे करने वाले वन विभाग को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में था वैवाहिक कार्यक्रम, बरातियों ने फोड़े पटाखे तो जंगल में फैल गई आग
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि होटल में वैवाहिक कार्यक्रम था। बरातियों ने हाईवे पर पटाखे फोड़े तो इसकी चिंगारी जंगल में पहुंच गई। यहां फैले पिरूल में आग सुलग गई जो जंगल में फैल गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आग नहीं बुझती तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed