फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fierce uproar in Dharchula area panchayat meeting

धारचूला क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fierce uproar in Dharchula area panchayat meeting
धारचूला क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधी।संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। विकासखंड सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रतिनिधियों ने आपदा में ध्वस्त हुई पैदल पुलिया, विद्युत व्यवस्था और सड़क को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक शुरू होते ही हंगामा होने लगा। जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई और विभागीय अधिकारियों के सामने रोष जताया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान खुमती गोपाल सिंह ने आपदा से बहे पुल नहीं बनने और पैदल मार्गों को ठीक नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पैदल पुल ध्वस्त होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रहे हैं जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य बरम महेंद्र बुदियाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को सदन में उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य डूंगर दानू ने सुमदुंग उमचिया में 12 वर्षों से विद्युत योजना के पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र धामी ने राथी सड़क को लेकर लोनिवि के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

प्रधान पूरन ग्वाल एवं बलुवाकोट प्रधान माया देवी ने कालिका इंटर कॉलेज में रिक्त शिक्षकों और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने दारमा, चौदास एवं व्यास वैली में आपदा से क्षतिग्रस्त विकास कार्यों के पुनर्निर्माण और विद्युत परियोजनाओं का कार्य पूरा नहीं होने पर हंगामा किया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की ओर से बताई गई समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नंदन कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, वीडीओ दीवान कन्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed